#Social
विशालकाय अजगर ने महिला को दबोचा, 2 घंटे बाद बची जान, देखें LIVE VIDEO…

Bangkok बैंकॉक: दो घंटे तक अजगर की गिरफ्त में फंसी 64 वर्षीय महिला को आखिरकार बचा लिया गया। घटना थाईलैंड Thailand की है। रिपोर्ट के अनुसार, महिला अपने घर के अजगर ने किचन में पकड़ामें काम कर रही थी, तभी अजगर ने उसे जकड़ लिया। महिला ने बताया कि वह किचन में काम कर रही थी कि तभी अचानक उसकी जांघ में कुछ चुभने जैसा तेज दर्द हुआ। नीचे देखा तो लगभग 15 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। महिला ने बताया कि वह उसे चारों ओर से जकड़ने लगा था।
महिला के शरीर के चारों ओर लिपटकर उसे कुचलने की कोशिश करने लगा तो महिला नीचे गिर गई। महिला ने खुद को छुड़ाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकी। 64 वर्षीय महिला ने बाद में बताया कि दो घंटे तक संघर्ष करने के बाद भी वह अजगर की चपेट से खुद को नहीं छुड़ा पाई। महिला ने अजगर के सिर को पकड़कर दबाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी पकड़ ढीली नहीं कर रहा था, बल्कि और भी ज़ोर से दबा रहा था।




