#Social

HP में बिजली सबसिडी खत्म होने से नालागढ़ उद्योग संघ नाराज


BBN. बीबीएन। हिमाचल प्रदेश में बड़े उद्योगों की बिजली सबसिडी खत्म किए जाने और टैरिफ में बढ़ोतरी के कदम पर नालागढ़ उद्योग संघ ने कड़ा रुख जाहिर करते हुए इसे उद्योगों को उजाडऩे का कदम करार दिया है। नालागढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की अध्यक्ष अर्चना त्यागी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विद्युत दरों के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। उद्योगपतियों ने प्रदेश सरकार के इस कदम को निराशाजनक व निवेश को रोकने की कवायद करार दिया। इस ज्वलंत मुद्दे पर हर किसी ने अपनी जमकर भड़ास निकाली और कहा कि आखिर प्रदेश सरकार राज्य के उद्योगों को उजाडऩे पर क्यों तुली हुई है, जबकि यह रोजगार देने में सबसे आगे है। एनआईए की अध्यक्ष अर्चना त्यागी, महासचिव अनिल व संरक्षक रामगोपाल अग्रवाल कहा कि इस समय जब उद्योग पहले से ही घाटे और कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में सरकार को सबसिडी खत्म करने का कदम नही

उठाना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि सबसिडी खत्म किए जाने से टैरिफ जाने से एक रुपए प्रति यूनिट बिजली के दाम बढ़ जाएंगे,जिससे हिमाचल में बड़े पैमाने पर रोजगार देने वाले कारखाने चलाने बहुत मुश्किल हो जाएंगे। उद्योगपतियों ने कहा कि हिमाचलियों को मुश्किल से मिलने वाला रोजगार प्रभावित हो सकता है। इस कीमत पर प्रदेश में राजस्व पैदा नहीं किया जा सकता कि किसी को टैक्स के चक्कर में पूरी तरह बर्बाद करके जिंदा नहीं रखा जा सकता। नालागढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने कहा कि हम सरकार को याद दिलाना चाहेंगे कि प्रारंभ में जब इस बीबीएन क्षेत्र में उद्योग स्थापित किए गए थे, तो सरकार की ओर से एक प्रतिबद्धता थी कि वे बेहतर बुनियादी ढांचा, सडक़ सहित बुनियादी सुविधाएं आदि प्रदान करेंगे। अनिल शर्मा ने कहा कि दुखद पहलू यह है कि चार दशक बाद भी कुछ नहीं किया है। तथ्यों को ध्यान में रखते हुए, हम विनम्रतापूर्वक सरकार से आग्रह करते हैं बढ़ी हुई दरों को अविलंब वापस लिया जाए। सदस्यों से औपचारिक परिचय के बाद नए शामिल सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button