#Social

CRIME: पूर्व प्रधान की हत्या मामलें में पुलिस का बड़ा खुलासा


Azamgarh: आजमगढ़। आजमगढ़ में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए अहिरौला पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने 50 हजार की सुपारी लेकर यह हत्या की थी। इसे साथ ही घटना में प्रयुक्त असलहा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। अहिरौला थाने की पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीनों की गिरफ्तारी हुई। हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि हत्या के लिए ग्राम सहायिका की नौकरी और 50 हजार रुपए का आफर दिया गया था। पूर्व प्रधान की

हत्या का आरोपी उसका नजदीकी निकला। जो पूर्व प्रधान का काम देखता था और उसके साथ सोता था। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया- मृतक श्रीराम चौहान का अभियुक्त सतिराम चौहान के घर वालों से बहुत अच्छे संबंध थे। आरोपी पूर्व प्रधान का विश्वसनीय आदमी रहा। वर्तमान प्रधान रामसेवक चौहान व पूर्व प्रधान (मृतक) श्रीराम चौहान के बीच प्रधानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। ये लोग एक दूसरे के ऊपर मुकदमे बाजी कर रहे थे। इसी बीच वर्ष 2024 मे पंचायत सहायक की भर्ती आयी।

सतिराम चौहान ने पुलिस को बताया कि इस भर्ती में मेरे छोटे भाई की पत्नी का तीसरा स्थान था। उसकी भर्ती ग्राम प्रधान के माध्यम से होनी थी। इसको लेकर सतिराम 2 महीने पहले वर्तमान प्रधान रामसेवक चौहान के घर गया, तो प्रधान रामसेवक, उनके लड़के सुरेन्द्र चौहान और प्रधान का पोता शुभम चौहान पुत्र सुरेन्द्र चौहान मौजूद मिले। तीनों मिलकर मुझे मजाक उड़ाते हुये कहे कि तुम तो पूर्व प्रधान श्रीराम चौहान के आदमी हो, हम लोग तुम्हारे परिवार को नौकरी क्यों दें। आरोपी ने बताया कि नौकरी के लिए काफी आग्रह करने पर वर्तमान प्रधान ने एक शर्त रखी। इस शर्त के तहत प्रधान ने कहा कि तुम श्रीराम चौहान के साथ सोते बैठते हो, अगर तुम उनकी हत्या कर दो, तो तुम्हारे भयहु को पंचायत सहायिका की

नौकरी के साथ साथ 50 हजार रुपए भी देंगे। शुभम चौहान ने काफी दिन पहले श्रीराम चौहान को मारने की धमकी दी थी। जान से मारने के लिये योजना बनाई थी, लेकिन सफल नहीं हो पाया था। इसके बाद सतिराम की मदद से तीनों ने पूर्व प्रधान की हत्या कर दी। इस मामले में शुभम चौहान, राम सेवक चौहान और सतिराम चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही इन फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। इस घटना का खुलासा स्वाट टीम के प्रभारी नंद कुमार तिवारी की टीम और अहिरौला थाने के प्रभारी मनीष पॉल ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button