#Social

HP: पांगी के किलाड़ में पेश आया वाकया, दम घुटने से तोड़ा दम


Chamba. चंबा। जनजातीय उपमंडल पांगी मुख्यालय किलाड़ में एक दर्जी के गले में चिकल की हड्डी फंसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान भाग चंद पुत्र खेती राम गांव किलवास तहसील चुराह के तौर पर की गई है, जो कि पिछले काफी वर्षों से किलाड़ के चौकी बाजार में दर्जी का काम करता था। पुलिस ने सिविल अस्पताल किलाड़ में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार चुराह के किलवास गांव का भाग चंद रोजमर्रा की तरह दुकान से दोपहर का खाना खाने के लिए अपने किराए के मकान आया था, जहां खाना खाते वक्त चिकन की हड्डी

गले में फंस गई।

जिससे दम घुटने के कारण अचेत होकर नीचे गिर गया। इसी बीच कमरे में पहुंचे पारिवारिक सदस्यों ने भाग चंद को अचेतावस्था में पाने पर तुरंत उठाकर किलाड़ अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें को मृत घोषित कर दिया। इसी बीच घटना की सूचना पाते ही पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेने के साथ ही परिजनों के बयान दर्ज किए। फिलहाल परिजनों ने भाग चंद की मौत को लेकर किसी तरह का संदेह जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने आरंभिक जांच व परिजनों के बयान के आधार पर बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। डीएसपी हैडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button