#Social

UP News: नाबालिग लड़की का शव तालाब में मिला


UP News: रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बढ़ैया मुंघरिया गांव निवासी काजल (14) पुत्री जीतराम नवरात्र में नौ दिनों की व्रत थी। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को काजल ने माता पिता और अन्य लोगों का खाना बनाया। इसके बाद वह घर से 50 मीटर की दूरी पर स्थित सरकारी हैंडपंप पर स्नान करने के लिए गई। स्नान करने के बाद काजल गांव के दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा अर्चना करने के लिए जाती थी। लेकिन स्नान करने जाने के दौरान वह लापता हो गई। उसका कुछ पता नहीं चला। परिवार के लोगों ने खोजबीन कर आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। नवरात्र में ही उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया। जिस स्थिति में शव मिला है, उससे और कई आशंकाएं उत्पन्न हो रही हैं। शनिवार सुबह गांव के लोग नित्य क्रिया के लिए जा रहे थे तो सभी प्राथमिक विद्यालय के निकट स्थित तालाब में काजल का शव देखा। इस पर परिवार के लोगों को जानकारी दी गई। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चाचा ने बताया कि भतीजी के शरीर पर नाखून से खरोच के निशान हैं। चोट के कई जगह निशान हैं। ऐसे में हत्या की गई है। दरिंदगी की भी आशंका लोग जाता रहे हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। इसके बाद केस दर्ज किया जायेगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button