#Social
Bhilwara: 50 स्किल्स पर प्रतियोगिता हुई सम्पन्न, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले को किया सम्मानित
Bhilwara भीलवाडा। जिले की अग्रणी धागा फैक्ट्री, सुदिवा स्पिनर्स प्राइवेट लिमिटेड पिछले एक माह से निरंतर सभी विभागो में कामगार के कार्य के आधार पर कौशल प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे लगभग 50 स्किल्स पर यह प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। जिसमे प्रमुख विभाग जैसे रिंग फ्रेम, प्रिपेट्री विभाग, पोस्ट स्पिनिंग, ऑटो कोरो, निटिंग इत्यादि विभाग के विभिन्न मानक के आधार पर प्रतियोगिता आयोजन किया गया और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को उपहार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।




