#Social

BIG BREAKING: वायुसेना का विमान क्रैश, देखें LIVE VIDEO…


Agra. आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को एयरफोर्स के विमान के साथ बड़ा हादसा हुआ. हवा में ही इस विमान तकनीकी खामी की वजह से आग लग गई. गनीमत रही कि विमान में सवार दोनों पायलट पैराशूट की मदद से कूद कर अपनी जान बचाने में सफल रहे. इसके बाद यह विमान कागारौल के पास सोंगा गांव के खेतों में गिरा.इस हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दोनों पायलटों को रेस्क्यू किया है. इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने विमान में लगी आग को काबू किया है. अब इस हादसे का

लाइव वीडियो सामने आया है. सेना के अधिकारियों के मुताबिक एमआईजी-29 फाइटर जेट ने पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरी थी और इसे आगरा में लैंड करना था. यह उड़ान रूटीन एक्सरसाइज के तहत था. सूत्रों के मुताबिक लैंडिंग से ठीक पहले विमान में कोई तकनीकी खराबी आ गई और विमान तेजी से नीचे की ओर गिरने लगा. स्थिति कंट्रोल से बाहर होते देख विमान के दोनों पायलटों ने पैराशूट की मदद से बाहर छलांग लगा दी. इस मामले में वायुसेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button