#Social

Raipur Breaking: फटाखा फोडने को लेकर हुआ विवाद, युवक के जांघ में घुसाया चाकू


Raipur. रायपुर। रात्रि करीब 00ः10 बजे गोवर्धन पूजा एवं दीपावली पर्व में आहत् तरूण संतवानी घटनास्थल मनोज डेलीनिड्स के पास तिल्दा में खडा था उसी समय आरोपी कैलाश उर्फ गोलू निषाद अपने साथी के साथ बुलेट में आकर बुलेट को खडी कर फटाखा जलाकर खडे तरूण संतवानी के तरफ फेक रहा था जिसे मना करने पर झगडा विवाद करने लगा। प्रार्थी सागर संतवानी एवं आहत् के भाई हरीश संतवानी भी आकर समझाने का प्रयास किये जिस पर आरोपी कैलाश उर्फ गोलू निषाद एवं उसके साथी सूर्या द्वारा आक्रोशित होकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये आरोपी कैलाश ने आहत् तरूण संतवानी को अपने पास रखे धारदार बटनदार चाकू से बांये जांघ के पीछे मारकर चोट पहुंचाया।
आरोपी से मोटर सायकल बुलेट क्रमांक सीजी 04 एच.यू. 9240 एवं धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। अन्य आरोपी सूर्या घटना दिनांक से फरार है जिसकी सघन पतासाजी की जा रही है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय(विधानसभा) श्री केसरीनंदन नायक तथा थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा को आरोपियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुये मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button