#Social
BIG BREAKING: संभल हिंसा को लेकर 28वीं गिरफ्तारी, पुलिस ने जारी की तस्वीर

Sambhal. संभल। संभल के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित मुगल कालीन जामा मस्जिद में रविवार को अदालत के आदेश पर सर्वे का काम शुरू किया गया था। इसी बीच सर्वे का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए। इसके विरोध में भड़की हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई थी और एक उप जिलाधिकारी समेत कम से कम 25 लोग घायल हो गए थे। हिंसा के बाद अब पुलिस कार्रवाई का दौरा चल रहा है। संभल हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। संभल पुलिस ने एक और आरोपी फरहत को गिरफ्तार कर लिया है।




