स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर महिला उद्यमी रजिया

लगन से संचालित कर वह आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो चुकी हैं। रजिया बताती हैं कि अपनी पढ़ाई के बाद बस्तर क्षेत्र में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध वनोत्पादों के प्रसंस्करण कर उद्यम स्थापित करने का निश्चय किया। शुरूआत में वह वनोत्पादों पर कार्य कर रही कुछ महिला समूहों के साथ कार्य किया। इस दौरान वन विभाग और जिला प्रशासन से जुड़ गई।
रजिया आज एक सफल महिला उद्यमी बन गई हैं। रजिया अपने इस खाद्य प्रसंस्करण उद्यम में पहले जुड़ चुकी महिला समूह के सदस्यों को कार्य पर रखा है, जिससे उन्हें भी नियमित तौर पर रोजगार सुलभ हो रहा है। इस उद्यम के जरिए अच्छी आमदनी अर्जित कर वह बैंक की ऋण राशि के किश्त को भी नियमित रूप से जमा कर रही हैं। अपने उद्यम बस्तर फूड फर्म में मुख्य उत्पाद महुआ लड्डू, ईमली चटनी, वाईल्ड हनी एवं महुआ चाय के बेहतर गुणवत्तापूर्ण पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग के दम पर आज वह राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रदर्शनी में भाग लेती हैं और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रही हैं।




