#Social

BREAKING NEWS: नाबालिग से रेप करने वाला जेल से बाहर आया, फिर कर दिया उसका मर्डर


Odisha. ओडिशा। ओडिशा के झारसुगुड़ा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी ने बॉडी के कई टुकड़े किए। बाद में टुकड़ों को नदी में फेंक दिया। इस शख्स के ऊपर पहले इसी लड़की से रेप करने का आरोप लगा था। जिसके बाद आरोपी को जेल हो गई थी। लेकिन कुछ दिन पहले आरोपी को बेल मिल गई थी। लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी ने अपहरण के बाद लड़की का बेरहमी से मर्डर किया। जिसके बाद बॉडी के टुकड़े राउरकेला की ब्राह्मणी नदी में फेंक दिए। शिकायत मिलने के बाद आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान 24 साल के कुनु किसान के तौर पर हुई है।
उसको मौके पर लाया गया, जिसके बाद कई टुकड़े नदी से बरामद किए गए हैं। ODRAF कर्मियों ने धड़, हाथ आदि अंग बरामद कर लिए हैं। आरोपी ने कुछ अंगों को तारकेरा पंप हाउस के पास फेंका था। जो झाड़ियों से बरामद किए गए हैं। आईजी हिमांशु लाल ने वारदात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मृतका के परिजनों ने लड़की की गुमशुदगी की शिकायत दी थी। जिसके बाद झारसुगुड़ा एसपी ने पीड़िता के फोटो स्मार्ट सीसीटीवी सिस्टम में अपलोड किए थे। कुछ फुटेज में पीड़िता आरोपी के साथ जाती दिखाई दी थी। जिसके तुरंत बाद आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया। आरोपी ने स्वीकार किया कि मृतका ने उसके खिलाफ रेप का आरोप लगाया था। जिसमें उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट में कार्रवाई हुई थी।
आरोपी जानता था कि अगर ट्रायल चलता रहा तो उसे सजा होगी। इससे बचने के लिए उसने लड़की का अपहरण किया था। उसे राउरकेला के पास मार डाला। बाद में शव के टुकड़े कर नदी में फेंक दिए। उसने सोचा था कि कोई सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगेगा। आईजी के अनुसार मामला गंभीर है। आरोपी के खिलाफ स्पीड ट्रायल चलवाया जाएगा। पीड़िता को इंसाफ मिलेगा। आरोपी लेफ्रिपाड़ा ब्लॉक के दंपदा का रहने वाला है। यहां पीड़िता अपने चाचा के घर आई थी। इसी दौरान आरोपी से जान-पहचान हो गई। उससे रेप के बाद आरोपी को अरेस्ट किया गया था। 8 जनवरी को सुंदरगढ़ की पोक्सो अदालत से आरोपी को बेल मिली थी। आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ था। जिसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button