#Social

'आप' की हार पर आतिशी ने कहा- चुनाव में गुंडागर्दी और प्रशासन की मिलीभगत रही बड़ी वजह


नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली शानदार जीत और आम आदमी पार्टी (आप) की करारी हार के बाद रविवार को आप नेता आतिशी ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जितनी गुंडागर्दी हुई है, उतनी पहले कभी नहीं देखी गई।
आतिशी ने कहा कि जितनी गुंडागर्दी के साथ दिल्ली का यह चुनाव हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। खुलेआम पैसा और शराब बांटी जा रही थी, इसमें पुलिस वाले भी शामिल थे और जिन लोगों ने इसका विरोध किया, उन्हें जेल में डाल दिया गया। यह आम आदमी पार्टी नहीं कह रही है, यह दिल्ली की जनता कह रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता के जनादेश का सम्मान करती है और इस चुनावी परिणाम को स्वीकार करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button