मुजफ्फरपुर में बैंक लूट का प्रयास, बदमाशों ने 5 लोगों को बनाया बंधक…

मुजफ्फरपुर: जिले के कथैया थाना क्षेत्र के जसौली चौक स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की कोशिश की। दो बदमाशों ने मास्क पहन रखा था। वे बैंक में घुसे और चार-पांच ग्राहकों को कब्जे में लेकर कर्मचारियों से सेफ की चाभी मांगी। कर्मियों ने मैनेजर के पास चाभी होने की बात कही तो बदमाश गाली-गलौज करते हुए भाग गए। सूचना मिलते ही कथैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।


यह घटना मुजफ्फरपुर में की है जहां अपराधियों की बैंक लूटने की मंशा नाकाम रहीं। तीन हथियारबंद अपराधी बैंक में घुसे, लेकिन पुलिस गाड़ी का सायरन सुनते ही भाग खड़े हुए। मुजफ्फरपुर के एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस की त्वरित सतर्कता से लूट टल गई।

उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान की जा रही है।

बिहार पुलिस ने इस घटना को समय रहते रोककर बड़ी लूट को नाकाम कर दिया। यह मामला कथैया थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां अपराधियों की योजना पुलिस की मुस्तैदी के आगे विफल हो गई। जांच जारी है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button