#Social

CG: देवर ने की भाभी की हत्या, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा


Bhanupratappur. भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर कच्चे थाना अंतर्गत एक देवर के द्वारा अपनी भाभी की हत्या कर दी । पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि रात में गायब रहने पर देवर ने भाभी के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद उसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। थाना प्रभारी कच्चे तुलसी राम साहू ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया मृतिका मनिता उसेंडी पति स्व. सोनाराम 35 वर्ष निवासी टेढ़ाईकोंदल 22 मार्च को रात्रि में घर से गायब थी। जो सुबह 23 मार्च अपने घर पहुंची। जिस पर उसके देवर गंगाराम पिता स्व रामुराम उसेंडी उम्र 40 वर्ष ने उससे मृतिका से सवाल किया। कि वह रात भर कहां थी और हमेशा मोबाइल में भी इधर उधर बात करते रहती हो। ऐसा बोलकर डांट फटकार लगाया, जिससे उसकी भाभी ने भी गुस्से में आकर उसको सुनाने लगी।
इसी बात का लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। देवर ने अपनी भाभी से मारपीट की, जिससे मृतिका नीचे गिर गई फिर आरोपी ने पास में पड़े पत्थर को उसके दाहिने कनपटी पर पटक दिया और पत्थर को बाड़ी में छिपाकर वहां से चला गया । थोड़े देर बाद लहूलुहान मृतिका को उसके छोटे पुत्र ने देखा। इस घटना की जानकारी बच्चे अपने परिवार वालों को जानकारी दी । इस स्थिति में मनिता उसेंडी को गाड़ी से भानुप्रतापपुर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृतिका की नाजुक स्थिति देखते हुए, धमतरी रेफर कर दिया। मृतिका को

धमतरी ले जाते समय चारामा के पास मनिता उसेंडी की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थाना कच्चे में वारदात की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी द्वारा जांच पड़ताल शुरू की गई, जिससे पता चला कि मृतिका का देवर गंगाराम उसके साथ हमेशा लड़ाई और मारपीट किया करता था। तो संदेह होने पर गंगाराम से पूछताछ किया गया और देवर ने हत्या करना कबूला किया और घटना के बारे में जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button