सिंधी काउंसिल द्वारा आयोजित होजमालो

 

 

– Advertisement –

Ad image

 

रायपुर। GRAND NEWS : सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा रविवार को होजमालो का आयोजन जयस्तम्भ चौक रायपुर में किया गया, जिसमे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झूलेलाल जयंती पर्व पर आयोजित शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भारत रत्न श्री लालकृष्ण आडवाणी जी का विशेष रूप से स्मरण करते हुए कहा कि लालकृष्ण आडवाणी जी महान नेता है, सिंधी समाज की प्रेरणा है, जिन्होंने राष्ट्रनिर्माण में अविस्मरणीय योगदान दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सिंधी समाज का योगदान व्यापार संस्कृति शिक्षा और राष्ट्रसेवा के हर क्षेत्र में अनुकरणीय है। सिंधी समाज एकजुटता और पारिवारिक मूल्य आज भी नई पीढ़ी को रास्ता दिखाते है, इस अवसर पर प्रदेश के मुखियां विष्णुदेव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, शदाणी दरबार तीर्थ संत युधिष्ठिर लाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, धमतरी महापौर रामू रोहरा, सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, संजय श्रीवास्तव, पार्षद अमर गिदवानी, सचिन मेघानी, सतीश थोरानी, संजय रहेजा, विक्की लोहाना, तेजकुमार बजाज, दीपक रामनानी, नितिन कृष्णानी, प्रणीत सुंदरानी, सुनील कुकरेजा, मनोहर खत्री, गोल्डी सिदारा, चंदन जैसिंघ, धनेश मटलानी, चंदर देवानी, रवि ग्वालिनी, मोहन वलयानी, राजेश पोपटानी उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने मुख्यमंत्री साय, सांसद अग्रवाल सहित सभी अतिथियों का आभार जताया।

इस आयोजन की खास आकर्षण बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री रही, भाग्यश्री ने मंच पर परफॉर्म किया और शोभायात्रा का स्वागत कर सभी को जय झूलेलाल कह कर संबोधित किया। इसके अलावा, एंकर महेश मोटलानी ने फिल्म पुष्पा 2 के अल्लू अर्जुन की एक्टिंग और डायलॉग्स प्रस्तुत किया। वहीं मुंबई से आई ऑर्केस्ट्रा टीम सिंधी गानों पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। इस मौके पर जयस्तंभ चौक को रंगीन रोशनी से सजाया गया और भव्य आतिशबाजी भी की गई।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button