#Social

BIG BREAKING: अज्ञात बदमाशों ने मवेशियों को तेज़ाब से जलाया


Jodhpur. जोधपुर। जोधपुर में बीती रात को एक दर्जन गोवंश पर तेजाब फेंकने की घटना सामने आई है। रविवार सुबह इस घटना की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में गोभक्त मौके पर जमा हो गए और आक्रोश जताने लगे। मामला मथानिया थाना क्षेत्र के नेवरा गांव का है। हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत किया। मथानिया थाना पुलिस के अनुसार रविवार सुबह नेवरा गांव में गो भक्तों ने एक दर्जन गाय व बछड़ों पर अज्ञात लोगों द्वारा तेजाब डालकर घायल करने की सूचना दी थी।
इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत किया। साथ ही इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस घटना स्थल के आस-पास के क्षेत्रों में जांच कर रही है। साथ ही क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं जिससे गायों पर तेजाब डालने वाले लोगों की पहचान हो सके। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में मथानिया पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद बजरंग दल के जिला संयोजक ग्रामीण, जितेंद्र पंचारिया ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को सूचित किया। साथ ही ग्रामीणों ने आरोपियों को नहीं पकड़े जाने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button