#Social
वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
Rajapakad/कुशीनगर: तमकुही विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय अहिरौली मिश्र में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मेधावी छात्रों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सोमवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्राशिसं अध्यक्ष शंभू यादव ने कहा कि वार्षिकोत्सव के आयोजन से छात्रों का मनोबल बढ़ता है। पूर्व एबीआरसी तमकुही राजेश प्रसाद ने कहा कि मेधावी छात्रों के सम्मानित करने पर उनके प्रतिभाओं में निखार आता है। ग्राम प्रधान मु आरीफ अंसारी ने अभिभावकों का आह्वान किया कि वे अपने पाल्यों के शिक्षा पर जरूर ध्यान दें। कार्यक्रम आयोजक प्रधानाध्यापक नंदकिशोर प्रसाद ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र कुमार गोड़ ने किया।
इस अवसर पर निकहत खान, उमाशंकर यादव, संतोष कुमार राय, शिखा जायसवाल, सनी प्रकाश, अभय कुमार, मधु मिश्रा, रमाशंकर, अरूण कुशवाहा आदि रहे |




