#Social

CG: 2 पंचायत सचिव निलंबित


Raipur. रायपुर। जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जनपद पंचायत अभनपुर के ग्राम पंचायत तर्री के सचिव अखिल कुमार साहू और ग्राम पंचायत ठेलकाबांधा के सचिव रामसुंदर यादव को 30 अप्रैल को निलंबित कर दिया गया है। जारी आदेश में बताया गया है कि दोनों सचिवों द्वारा कार्यालयीन बैठक में निरंतर अनुपस्थित रहने, कार्य में रुचि नहीं लेने, उच्च कार्यालय के आदेशों की अवहेलना करने तथा शासन के महत्वपूर्ण कार्यक्रम “सुशासन तिहार”के कार्यों में रुचि नहीं लेने आदि को छग पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के प्रतिकूल पाते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अभनपुर के प्रस्ताव अनुसार छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय जनपद पंचायत अभनपुर नियत किया गया है. दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button