#Social

कला केन्द्र में पेंटिंग क्लासेस शुरू, बच्चों में उत्साह


Dhamtari. धमतरी। शहर के राम मंदिर के सामने इतवारी बाजार परिसर में शुरू हुए कला केन्द्र ’’धरोहर’’ में पेंटिंग क्लासेस शुरू हो गईं हैं। कला केन्द्र को लेकर बच्चों में अच्छा उत्साह है। आज कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने इसका आकस्मिक निरीक्षण किया और पेंटिंग सीखने आए बच्चों से बातचीत की। बच्चों से खुश होकर इस सुविधा के लिए कलेक्टर को थैंक्यू कहा। बच्चों ने बताया कि वे यहां शुरूआत में कार्टून बनाना और चित्रों में रंग भरना सीख रहे हैं। बच्चों ने बताया कि चित्र बनाना बहुत अच्छी आर्ट है और अब हमें इसे सीखने के लिए कहीं और नही भटकना पड़ेगा। कलेक्टर ने भी खुश होकर बच्चों को आशीर्वाद दिया और उन्हें मन लगाकर पेंटिंग सीखने को कहा। मिश्रा ने आज सुबह कला केन्द्र धरोहर का नगरनिगम कमिश्नर के साथ औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने कला केन्द्र में अग्निवीर परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए संचालित क्लासेस की भी सराहना की। कलेक्टर ने अग्निवीर परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओ को लाईवलीहुड कॉलेज के हॉस्टल में आवासीय सुविधा देने पर विचार करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कला केन्द्र में सगीत, नृत्य, फोटोग्राफी, जुम्बा, रंगोली, मेहंदी, क्ले आर्ट, हारमोनियम, तबला आदि वादन कलाओं के साथ कर्सिव राईटिंग की कक्षाएं भी जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कला केन्द्र में अन्य आधारभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित करने के निर्देश नगर निगम आयुक्त को दिए। इस दौरान कला केन्द्र में प्रवेश के लिए अपने बच्चों को लेकर आए पालक भी मौजूद रहे और इस केन्द्र को शुरू करने के लिए कलेक्टर का धन्यवाद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button