#Social
"CJI गवई का पलटवार: 'हम छुट्टियों में भी काम कर रहे

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान वकीलों द्वारा काम करने के लिए तैयार नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। सीजेआई और न्यायमूर्ति जॉर्ज मसीह की पीठ ने एक वकील के आग्रह पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जज नहीं वकील ही छुट्टियों के दौरान काम करने के लिए तैयार नहीं है और लंबित मामलों के लिए न्यायपालिका को दोषी ठहराया जाता है।
पीटीआई, नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने बुधवार को नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वकील छुट्टियों के दौरान काम नहीं करना चाहते हैं। उन्होंन कहा कि जो भी मामले अदालत में लंबित हैं उसके लिए सिर्फ न्यायपालिकों को दोषी ठहराया जाता है।
CJI क्यों हुए नाराज?
दरअसल, एक वकील ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद याचिका को सूचिबद्ध करने के लिए आग्रह किया था। इस पर सीजेआई बीआर गवई और न्यायमूर्ति जॉर्ज मसीह की पीठ ने नाराजगी जताई।




