#Social

कृषि निदेशक पद से हटेंगे आईएएस, हाई कार्ट के आदेश


Shimla. शिमला। कृषि निदेशक पद से आईएएस अधिकारी को हटाया जाना है। प्रदेश उच्च न्यायालय ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं और इन निर्देशों की प्रति कार्मिक विभाग को मिल गई है। बताया जा रहा है कि हाई कोर्ट के आदेशों से मुख्यमंत्री को भी अवगत करा दिया गया है, जो इस मामले में आगामी निर्देश जारी करेंगे। वर्तमान में कृषि निदेशक पद पर आईएएस अधिकारी कुमुद सिंह को लगाया गया है। वह करीब एक साल से ज्यादा समय से इस पद को संभाल रही हैं, मगर बताया जा रहा है कि कृषि निदेशक का पद विभागीय पदोन्नति के लिए रखा गया है। विभाग के ही किसी अधिकारी को डीपीसी के बाद इस पद पर प्रोमोशन मिल सकती है। पूर्व में ऐसा ही हुआ है। जो नियम हैं, उनके अनुसार किसी अन्य कॉडर को यह पद तभी दिया जा सकता है, जब विभागीय डीपीसी

नहीं हुई हो।

जब सरकार ने आईएएस अधिकारी को इस पद पर लगाया था, उस वक्त डीपीसी नहीं हुई थी और कोई भी विभागीय अधिकारी इस पद के लिए उपयुक्त नहीं था। ऐसे में सरकार ने आईएएस को यह पद सौंप दिया, परंतु अब डीपीसी हो चुकी है और विभाग में प्रोमोशन के माध्यम से निदेशक लगाया जा सकता है। इनकी योग्यता बनती है, जिसको लेकर मामला हाई कोर्ट में गया था। उच्च न्यायालय ने सरकार को विभागीय पदोन्नति के माध्यम से निदेशक का पद भरने को निर्देश दिए हैं, जिस पर अभी सरकार को निर्णय लेना है। उम्मीद की जा रही है कि अगले सप्ताह तक इस पर सरकार कोई निर्णय लेगी और यहां विभागीय प्रोमोशन से यह पद दिया जाएगा, तो वहीं आईएएस अधिकारी को यहां से हटाया जाएगा। अब कब तक यह आदेश जारी होते हैं, इसका इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button