#Social
VIDEO: तिहाड़ जेल का जेलर सस्पेंड, पिस्टल लेकर नाच रहा था

New Delhi. नई दिल्ली। दिल्ली के सीमापुरी थाना इलाके में एक पार्टी में पिस्टल लहराने को लेकर जेलर दीपक शर्मा पर एक्शन हुआ है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद तिहाड़ के डीजी ने दीपक शर्मा को सस्पेंड कर दिया है. इसके अलावा मामली की जांच भी तिहाड़ के अधिकारी को सौंपी गई है। दीपक शर्मा वर्तमान में मंडोली जेल के असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट हैं. दरअसल, दीपक शर्मा गुरुवार शाम को घोंडा से भाजपा की निगम पार्षद के पति की जन्मदिन पार्टी में पहुंचे थे. आयोजन सीमापुरी थाने के पास किया गया था. यहां पार्टी में दीपक शर्मा कुछ अन्य लोगों के साथ ‘नायक नहीं, खलनायक हूं मैं’ सॉन्ग पर डांस कर रहे थे. इसी बीच उन्होंने कमर पर लगी पिस्टल कवर से निकाली और उसे लहराते हुए डांस करने लगे।




