#Social

Uttarakhand: पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत


Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। जहां पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। बताया गया कि दोनों युवक बाइक से बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे।मिली जानकारी के अनुसार गोविंदघाट से करीब 2 किमी आगे पिनोला के पास यह हादसा हुआ। जहां पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की जान चली गई। दोपहिया वाहन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। बताया गया कि बाइक सवारों पर पत्थर गिरने से दोनों सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में अलकनंदा नदी के किनारे गंभीर रूप से घायल मिले।
घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। साथ ही मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे में मृतकों की पहचान कुमार, 30 वर्ष, पुत्र सोम प्रकाश, गांव संदली, थाना जठलाना, जिला यमुनानगर, हरियाणा और रवि कुमार, 26 वर्ष, पुत्र कंवरपाल, कस्बा व थाना जठलाना, जिला यमुनानगर, हरियाणा के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button