#Social
फाइन इंजीनियर्स कंपनी में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

Bhilai. भिलाई। फाइन इंजीनियर्स कंपनी, लाइट इंडस्ट्रियल एरिया भिलाई में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए जामुल पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए लोहे के नट-बोल्ट और क्लैपिंग प्लेट बरामद किए हैं, जिसकी कीमत लगभग 7,000 रुपये आंकी गई है। घटना की शिकायत कंपनी के प्रतिनिधि श्रेष्ठ अग्रवाल ने थाना जामुल में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 13 जून 2025 की रात अज्ञात चोरों ने कंपनी परिसर से लोहे का नट-बोल्ट और क्लेपिंग प्लेट चोरी कर लिया।
शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 444/2025 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध लुकेश यादव उर्फ बाली को पकड़ा। सघन पूछताछ में उसने अपने तीन अन्य साथियों- उस्मान अली, के. तरुण और रवि चौधरी के साथ चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गई संपत्ति बरामद कर ली गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को आज 16 जून 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी-
लुकेश यादव उर्फ बाली पिता मनोज यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी राजीव नगर, खुर्सीपार
उस्मान अली पिता मोहम्मद इलियास, उम्र 18 वर्ष, निवासी गौतम नगर, खुर्सीपार
के. तरुण पिता के. पुरुषोत्तम, उम्र 19 वर्ष, निवासी राजीव नगर, खुर्सीपार
रवि चौधरी पिता संभु लाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी राजीव नगर, खुर्सीपार
जब्त संपत्ति –
लोहे के नट-बोल्ट और क्लेपिंग प्लेट, अनुमानित कीमत ₹7,000
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेश मिश्रा के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्र देशमुख, प्रधान आरक्षक राकेश साहू, आरक्षक रूपनारायण बाजपेयी, चंद्रभान यादव और अतुल सिंह ने सराहनीय भूमिका निभाई।
जामुल पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में एक बार फिर यह संदेश गया है कि अपराध चाहे जितना भी छोटा क्यों न हो, पुलिस की निगरानी से बच पाना मुश्किल है।




