#Social
रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 3 लाख से अधिक का माल जब्त

Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन से रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 लाख रुपए से अधिक मूल्य का गांजा जब्त किया है। इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को सौंपा गया है। खास बात यह है कि अब गांजा तस्करी के तरीकों में बदलाव आया है। सूत्रों के मुताबिक पहले जहां महिलाएं इस कार्य में शामिल होती थीं, अब कम उम्र के नवयुवकों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
● ओडिशा से लेकर पहुंचे रायपुर, आगे मध्यप्रदेश जाने की थी योजना
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
विवेक मीणा (20 वर्ष), पिता भरोसी मीणा, निवासी ग्राम सुमरेरा, थाना रघुनाथपुर, जिला श्योपुर (मध्यप्रदेश)
रामकुमार रावत (24 वर्ष), पिता गोपी रावत, निवासी ग्राम सापैर, थाना बीरपुर, जिला श्योपुर (मध्यप्रदेश)
बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर रायपुर स्टेशन पहुंचे थे और यहां से मध्यप्रदेश रवाना होने की तैयारी में थे। लेकिन इससे पहले ही RPF ने उन्हें धर दबोचा।
● ट्रेंड बदल रहे हैं तस्करी के
अधिकारियों ने बताया कि अब तस्करों ने रणनीति बदल दी है। पहले अक्सर महिलाओं की मदद से गांजा पहुंचाया जाता था, लेकिन अब कम उम्र के युवकों को इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि उन पर संदेह न हो।
● कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में
इस कार्रवाई को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रे.सु.ब. रायपुर रमन कुमार के निर्देशन में अंजाम दिया गया।
टीम में शामिल अधिकारी:
प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर
उप निरीक्षक डीके शास्त्री
उप निरीक्षक एजेड चौधरी
आबकारी विभाग से उप अधीक्षक टी. कुर्रे
निरीक्षक प्रकाश देशमुख
निरीक्षक कौशल सोनी
और अन्य बल सदस्य भी कार्रवाई में शामिल रहे।
● आबकारी विभाग करेगा आगे की जांच
गिरफ्तार आरोपियों को आबकारी विभाग के हवाले कर दिया गया है, जो अब इस तस्करी के पूरे नेटवर्क की तलाश और जांच में जुट गया है।
■ गांजा की कुल कीमत- 3 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
यह मामला एक बार फिर इस ओर इशारा करता है कि गांजा तस्करी को लेकर लगातार नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं और सुरक्षा एजेंसियों को लगातार सतर्क रहना होगा।




