#Social

कलेक्टर ने राज्य मानसिक चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण


Bilaspur. बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज सेंदरी स्थित राज्य मानसिक चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती रोगियों से चर्चा कर अस्पताल एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल की ओपीडी में पूरे प्रदेश भर से प्रतिदिन 100 से ज्यादा मरीज इलाज एवं परामर्श के लिए आते हैं। कलेक्टर ने चिकित्सालय के महिला वार्ड, पुरूष वार्ड एवं पुनर्वास वार्ड का अवलोकन कर मानसिक रोगियों के बारे में जानकारी लेते हुए उनके लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने

पंजीयन कक्ष, दवा वितरण को भी देखा। सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल और सहायक कलेक्टर अरविंथ कुमारन डी भी साथ में मौजूद थे। कलेक्टर ने चिकित्सकों से मरीज़ों को बेहतर इलाज के साथ सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दवाई काउंटर में जाकर दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने रसोईघर का अवलोकन करते हुए मरीजों को दी जाने वाली भोजन की जानकारी ली।

उन्होंने वार्डों में इलाज करा रहे मरीजों एवं परिजनों से भी मुलाकात कर हालचाल जाना। कलेक्टर ने अस्पताल के बजट एवं दवाइयों की उपलब्धता के बारे में पूछताछ की। बताया गया कि अस्पताल में फिलहाल सभी तरह की जरूरी दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने सभी लोगों को समय पर अस्पताल आने के निर्देश दिए। साइकैट्रिस्ट से भी मुलाकात की। कलेक्टर ने स्कूलों और अस्पतालों में नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ इस दिशा में मिलकर काम करने कहा। अधिकारी -कर्मचारियों से उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। सभी ने कहा कि अस्पताल परिसर में एक कैंटीन की आवश्यकता है। पीडब्ल्यूडी को इसके लिए एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अस्पताल में आवश्यकतानुसार मरम्मत कार्य करवाने कहा। इस दौरान मानसिक चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. जे. पी. आर्य सहित चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button