शख्स के पेट से निकले 29 स्टील के चम्मच, 19 टूथ ब्रश और 2 पेन, हैरान रह गए ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर; Video

शख्स के पेट से निकले 29 स्टील के चम्मच, 19 टूथ ब्रश और 2 पेन, हैरान रह गए ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर; Video

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 35 वर्षीय शख्स के पेट से डॉक्टरों ने 29 स्टील के चम्मच, 19 टूथब्रश और 2 पेन ऑपरेशन के जरिए निकाले. मरीज सचिन को उसके परिवार वालों ने गाजियाबाद के एक नशामुक्ति केंद्र (De-Addiction Centre) में भर्ती कराया था. सचिन का आरोप है कि वहां उसे बहुत कम खाना दिया जाता था. कभी सिर्फ दो-तीन रोटियां और थोड़ी सी सब्जी, तो कभी केवल एक बिस्किट. इसी बात से गुस्सा होकर उसने चम्मच और टूथब्रश जैसे सामान निगलने शुरू कर दिए.

चोरी-छिपे निगलता था चम्मच और ब्रश

मरीज ने खुद कबूल किया कि सेंटर में रखे चम्मच और टूथब्रश वह चुपके से उठाकर बाथरूम में ले जाता, उन्हें तोड़कर पानी के साथ निगल लेता. कई दिनों तक ऐसा करने के बाद अचानक उसे तेज पेट दर्द हुआ, जिसके बाद उसे देवनंदिनी अस्पताल, हापुड़ में भर्ती कराया गया.

मरीज के पेट से निकाला इतना सामान

डॉक्टर भी रह गए दंग

डॉ. श्याम कुमार ने बताया कि जब मरीज की अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे रिपोर्ट आई तो उसमें ढेरों धातु और प्लास्टिक की चीजें दिखाई दीं. पहले सोचा गया कि इन्हें एंडोस्कोपी से निकाला जा सकता है, लेकिन वस्तुओं की अधिक संख्या और आकार के कारण यह संभव नहीं हो पाया. आखिरकार, मरीज का ऑपरेशन किया गया और सभी वस्तुएं सफलतापूर्वक निकाली गईं.

पहली बार सामने आया ऐसा केस

डॉ. कुमार ने कहा, “मेरे जीवन में मैंने ऐसा मामला पहली बार देखा है. यह वाकई चौंकाने वाला है कि कोई इंसान गुस्से में इस तरह खतरनाक कदम उठा सकता है.” फिलहाल मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है और वह डॉक्टरों की देखरेख में है.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button