School Assembly News Headlines for 15 October: स्कूल असेंबली के लिए 15 अक्टूबर की ताजा और महत्वपूर्ण खबरें

School Assembly News Headlines for 15 October: स्कूल असेंबली के लिए 15 अक्टूबर की ताजा और महत्वपूर्ण खबरें

School Assembly News | File

School Assembly News Headlines for 15 October: स्कूल असेंबली के लिए प्रमुख समाचार हेडलाइंस छात्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं. ये समाचार अपडेट उन्हें न केवल भारत बल्कि दुनिया भर की प्रमुख घटनाओं की जानकारी देते हैं. हर दिन की खबरों से छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, खेल, विज्ञान, मनोरंजन और व्यवसाय से जुड़े अपडेट्स से अवगत रहते हैं. 15 अक्टूबर 2025 की असेंबली के लिए हम आपके लिए देश-दुनिया, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी अहम खबरें लेकर आए हैं. स्कूल असेंबली में न्यूज रीडिंग करने वाले छात्र इन हेडलाइंस को आत्मविश्वास के साथ पढ़ सकते हैं. यहां हम आपको देश, विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी ताजा और अहम खबरें दे रहे हैं. तो आइए, आज की असेंबली की शुरुआत करते हैं 15 अक्टूबर की मुख्य खबरों के साथ.

राष्ट्रीय समाचार (News for School Assembly)

  • इंडिया पोस्ट 15 अक्टूबर से अमेरिका के लिए सभी श्रेणियों की डाक सेवाएं फिर से शुरू करेगा.
  • दिल्ली-एनसीआर में GRAP 1 लगाया गया, बढ़ते प्रदूषण के चलते फैसला
  • दीवाली से पहले योगी सरकार ने यूपी के 15 लाख कर्मचारियों को दिया बोनस का तोहफा
  • बिहार: सिंगर मैथिली ठाकुर बीजेपी में शामिल हुईं.
  • बीजापुर में नक्सलियों ने BJP नेता पूनम सत्यम की हत्या की.
  • आंध्र प्रदेश में गूगल करेगा 10 अरब डॉलर का निवेश, बनाएगा डेटा सेंटर.
  • WHO ने भारत की तीन सिरप को बताया खतरनाक, बच्चों की मौत के बाद मचा हड़कंप.
  • इस वर्ष सितंबर में थोक मंहगाई दर घट कर 0.13 प्रतिशत रह गई.

अंतरराष्ट्रीय समाचार (School Assembly News Headlines Today in Hindi)

  • भारत ने पाकिस्तान को बताया आतंक का ‘स्रोत’, ‘पीओके’ में दमन रोकने की मांग.
  • अफगानिस्तान से पंगा पड़ा भारी, पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में जबरदस्त गिरावट.
  • हर दिन, हर रात, रूस हम पर हमला कर रहा… जेलेंस्‍की ने दुनिया से मांगी सुरक्षा.

खेल समाचार (Today’s Hindi News Headline for School Assembly)

  • भारत बनाम वेस्टइंडीज : टीम इंडिया ने सीरीज में किया क्लीन स्वीप.
  • ‘टेस्ट क्रिकेट को जिंदा रखने के लिए अच्छी पिचों पर खेलना जरूरी’, दिल्ली की पिच से नाखुश गौतम गंभीर.
  • 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज, करीब 4 महीने बाद भारत लौटे विराट कोहली.
  • ऑस्ट्रेलिया को झटका, भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच से बाहर हुए जोश इंगलिस और एडम जांपा.
  • काबो वर्डे ने पहली बार किया फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई.

स्कूल असेंबली में ये खबरें छात्रों को जागरूक और सूचित रखने में मदद करेंगी.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button