पूनम सिंह आर्मो का नेशनल फुटबॉल टीम में चयन, सूरजपुर का नाम किया रोशन

पढ़ाई के साथ-साथ पूनम खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने गत वर्ष कक्षा 10वीं में 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार को गौरवान्वित किया था। अब नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में चयनित होकर उन्होंने दोहरा गौरव अर्जित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती अमीन बाई पैकरा उनके गृह निवास तारकेश्वरपुर पहुँचीं। उन्होंने पूनम को फुटबॉल किट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर पूनम के पीटीआई कोच रावेंद्र वर्मा, अमलेश्वर पैकरा, सुभाष साहू, रुनीया देवी, पुष्पा सिंह, संदीप दास एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे। पूनम के चयन से विद्यालय सहित तारकेश्वरपुर और उमेश्वरपुर गांव में हर्ष और उत्साह का माहौल है। विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासी पूनम की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
Source link




