Arang News : अवैध रेत खनन पर सख्त कार्रवाई: आरंग खदान सील

रायपुर, 22 दिसंबर 2025/ Arang News : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम द्वारा आरंग के अंतर्गत समोदा, कागदेही एवं हरदीडीह (Samoda, Kagdehi and Hardidih) रेत खदान क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अवैध रेत खनन की गतिविधियाँ पाए जाने पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान समोदा एवं कागदेही रेत खदान से एक मोटर बोट सक्शन मशीन (पनडुब्बी) एवं एक चेन माउंट मशीन जब्त कर खनन कार्य तत्काल बंद करवाया गया। वहीं कागदेही रेत खदान को सील कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त हरदीडीह क्षेत्र में अवैध खनन में संलिप्त पाए गए दो हाइवा वाहनों को भी जब्त कर आरंग थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।

– Advertisement –

Ad image

खनन कार्य में संलिप्त व्यक्तियों एवं रेत खदान संचालक को नोटिस जारी करते हुए उनके विरुद्ध खान एवं खनिज तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हेतु इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

– Advertisement –

Ad image

 

Raipur Murder : रायपुर में युवक की चाकू गोदकर हत्या, डांस विवाद बना मौत की वजह

 

Raipur Crime : रायपुर खौफनाक हत्याकांड का खुलासा: दुर्ग में कत्ल, बाइक से रायपुर तक लाई गई लाश, पढ़िए क़त्ल की पूरी कहानी

 

 

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button