धर्मांतरण को लेकर फिर बवाल, कांकेर के बाद

धमतरी | CG NEWS: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और कांकेर के बाद अब धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र के बोराई गांव में गुरुवार को नया मामला सामने आया है, जहां साहू समाज की एक बुजुर्ग महिला ने कुछ समय पहले हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाया था और हाल ही में उनकी अचानक मौत हो गई,

इसके बाद परिजन महिला के शव को नगरी शराब दुकान के पीछे वार्ड नंबर-1 में दफनाने पहुंचे और गड्ढा खोदा जा रहा था, तभी ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दफनाने का विरोध शुरू कर दिया, सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी गांव पहुंचे और बोराई क्षेत्र में शव दफनाने का विरोध किया, जिससे गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई,

– Advertisement –

Ad image

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गया, फिलहाल मृत महिला के परिजनों ने हिंदू धर्म के रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने की बात कही है, वहीं पुलिस और प्रशासन दोनों पक्षों से बातचीत कर शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button