प्रधानमंत्री मोदी ने किया गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन, पूर्वोत्तर भारत का पहला एक्स्ट्राडोज्ड पुल

Kumar Bhaskar Varma Setu: गुवाहाटी/डिब्रूगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया। करीब 3,030 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित यह छह लेन का एक्स्ट्राडोज्ड प्रीस्ट्रेस्ड कंक्रीट पुल पूर्वोत्तर भारत का पहला एक्स्ट्राडोज्ड पुल है। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल उपस्थित रहे।



Kumar Bhaskar Varma Setu: 7 मिनट में पूरी होगी गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी के बीच यात्रा

इसके शुरू होने से गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी के बीच यात्रा समय घटकर मात्र सात मिनट रह जाएगा। भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए पुल में फ्रिक्शन पेंडुलम बेयरिंग के माध्यम से बेस आइसोलेशन तकनीक का उपयोग किया गया है।



Kumar Bhaskar Varma Setu: पुल की मजबूती और दीर्घकालिक संरचनात्मक प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए हाई-परफॉर्मेंस स्टे केबल्स लगाए गए हैं। साथ ही, रियल-टाइम निगरानी, प्रारंभिक क्षति पहचान और सुरक्षा बढ़ाने के लिए ब्रिज हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम (BHMS) भी स्थापित किया गया है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button