Aaj Ka Mausam, 09 June 2025: उत्तर भारत में लू का कहर, दक्षिण और पूर्वोत्तर में बारिश की दस्तक; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Aaj Ka Mausam, 09 June 2025: उत्तर भारत में लू का कहर, दक्षिण और पूर्वोत्तर में बारिश की दस्तक; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Photo- @Indiametdept/X

आज का मौसम, 09 जून 2025: देशभर में मौसम ने फिर से करवट ले ली है. कहीं भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं, तो कहीं तेज बारिश और तूफान ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज, 9 जून 2025 के लिए खास अलर्ट जारी किया है, जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए अलग-अलग मौसम की चेतावनी दी गई है. IMD के मुताबिक, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा. राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में 9 से 11 जून तक लू चलने के आसार हैं. 9 जून को कुछ जगहों पर तेज लू यानी “सीवियर हीटवेव” की स्थिति बन सकती है,

दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 9 और 10 जून की रातें भी काफी गर्म रहने वाली हैं, जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिलेगी.

ये भी पढें: Weather Update: उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तेजी से बढ़ेगा तापमान, पूर्वोत्तर में बारिश की रफ्तार होगी धीमी

09 जून 2025 का मौसम पूर्वानुमान

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की तैयारी

इधर, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 11 से 14 जून के बीच भारी बारिश का अनुमान है. खासकर त्रिपुरा में 9 से 12 जून के बीच आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.

दक्षिण भारत में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार

मॉनसून धीरे-धीरे दक्षिण भारत में सक्रिय होता जा रहा है. कर्नाटक और केरल में 13 और 14 जून को बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी अगले एक हफ्ते तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुछ जगहों पर 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है.

मध्य और पूर्वी भारत में बदलेगा मौसम

ओडिशा, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 11 से 14 जून के बीच आंधी, बिजली और हल्की बारिश का पूर्वानुमान है. खासतौर पर बिहार और विदर्भ क्षेत्र में 11-12 जून को तेज हवाएं (70 किमी/घंटा तक) चलने की आशंका है.

पश्चिम भारत भी होगा प्रभावित

कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 12 से 14 जून के बीच भारी बारिश हो सकती है. 9, 13 और 14 जून को गरज-चमक के साथ तेज बारिश का भी अलर्ट है. ऐसे में इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है.

 




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button