स्पाइसजेट विमान का इंजन फेल, दिल्ली में हुई इमरजेंसी लैंडिंग; 150 लोगों की अटकी जान

SpiceJet plane emergency landing: नई दिल्ली:  नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से लेह के लिए रवाना हुई स्पाइसजेट की एक उड़ान को मंगलवार सुबह तकनीकी खराबी के चलते वापस लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, बोइंग 737 विमान ने उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद इंजन नंबर-2 में समस्या का संकेत दिया, जिसके बाद पायलट ने एहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला किया।



SpiceJet plane emergency landing: फ्लाइट एसजी-121 में करीब 150 यात्री सवार थे। एयर ट्रैफिक कंट्रोल से अनुमति मिलने के बाद विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी यात्री या क्रू सदस्य को कोई चोट नहीं आई।



SpiceJet plane emergency landing: एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि कॉकपिट में किसी तरह की फायर वार्निंग नहीं मिली, लेकिन सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को वापस बुलाया गया। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और मेडिकल व फायर सर्विस की टीमें एहतियातन मौके पर मौजूद रहीं। एयरलाइन ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button