Weather Forecast Today, February 26: उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी की दस्तक, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में कैसा रहेगा आज का मौसम? जानें IMD का पूर्वानुमान

Weather Forecast Today, February 26: उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी की दस्तक, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में कैसा रहेगा आज का मौसम? जानें IMD का पूर्वानुमान

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) यानी आईएमडी (IMD) ने देश के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत (North-West India) के कई हिस्सों में इस सप्ताह अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है. यानी फरवरी के अंत में ही लोगों को मार्च जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है. हालांकि, पहाड़ी राज्यों के लिए राहत की खबर है, क्योंकि आने वाले दिनों में दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) सक्रिय होने वाले हैं. यह भी पढ़ें: Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत दिल्ली में बढ़ेगा गर्मी का पारा, दक्षिण भारत में बारिश की चेतावनी; जानें मुंबई सहित अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम

पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का अनुमान

IMD के अनुसार, दो हल्के पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 26 से 28 फरवरी और फिर 2 से 3 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इससे पहाड़ी इलाकों के तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिसका असर मैदानी इलाकों की हवाओं पर भी पड़ सकता है.

महानगरों में कैसा रहेगा आज का मौसम?

प्रमुख शहरों के लिए मौसम पूर्वानुमान सेवा ‘विंडी’ (Windy) और IMD की रिपोर्ट के अनुसार, आज यानी 26 फरवरी को बड़े महानगरों में बारिश की कोई संभावना नहीं है.

  • दिल्ली और मुंबई: दोनों महानगरों में मौसम शुष्क बना रहेगा. दिल्ली में धूप खिली रहेगी, जबकि मुंबई में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.
  • चेन्नई और बेंगलुरु: दक्षिण भारत के इन शहरों में भी आज बारिश की भविष्यवाणी नहीं की गई है. आसमान साफ रहने और गर्मी बढ़ने के संकेत हैं.
  • कोलकाता और हैदराबाद: इन शहरों के लिए भी गुरुवार को बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

मुंबई का आज का मौसम, 26 फरवरी

दिल्ली का आज का मौसम, 26 फरवरी

चेन्नई का आज का मौसम, 26 फरवरी

बेंगलुरु का आज का मौसम, 26 फरवरी

हैदराबाद का आज का मौसम, 26 फरवरी

कोलकाता का आज का मौसम, 26 फरवरी

शिमला का आज का मौसम, 26 फरवरी

मध्य और दक्षिण भारत की स्थिति

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि निचले क्षोभमंडल स्तर (Lower Tropospheric Levels) में उत्तर-पश्चिम तमिलनाडु से मध्य महाराष्ट्र तक एक ‘ट्रफ’ (Trough) रेखा बनी हुई है. इसके प्रभाव से मध्य भारत के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है, लेकिन बड़े पैमाने पर बारिश की संभावना कम ही है.

शिमला में राहत की उम्मीद

शिमला सहित हिमाचल प्रदेश के अन्य हिस्सों के लिए फिलहाल गुरुवार को भारी बारिश या बर्फबारी की चेतावनी नहीं है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही शुक्रवार से यहां मौसम में बदलाव की पूरी संभावना है.

कुल मिलाकर, मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है, जबकि पहाड़ों पर सैलानियों को हल्की बर्फबारी का दीदार हो सकता है.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button