गेहूं और मक्का की फसल के बीच अफीम की

दुर्ग। CG NEWS : जिले के समोदा गांव में सामने आए अफीम की अवैध खेती के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आज शाम सेक्टर-6 स्थित कोतवाली थाना परिसर में दुर्ग कलेक्टर द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पूरे मामले की जानकारी दी गई।

पुलिस,“आबकारी विभाग, एफएसएल और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की, जहां करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन में अफीम के पौधे लगाए गए पाए गए। इन पौधों की अनुमानित कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है। खेत में गेहूं और मक्का की फसल के बीच अफीम की खेती की जा रही थी। मामले में पुलिस ने विनायक ताम्रकार (58) और विकास विश्नोई (27) को गिरफ्तार किया है। वहीं मामी ठाकुर और अटलराम जाट फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने अफीम के पौधों को जब्त कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

– Advertisement –

Ad image

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button