Noida Workers Protest: यूपी के नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग पर 5वें दिन भी बवाल, फेज-2 और सेक्टर 121 में पत्थरबाजी, भारी पुलिस बल तैनात: VIDEO

Noida Workers Protest: यूपी के नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग पर 5वें दिन भी बवाल, फेज-2 और सेक्टर 121 में पत्थरबाजी, भारी पुलिस बल तैनात: VIDEO

(Photo Credits ANI)

Noida Workers Protest Video: नोएडा के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चल रहा श्रमिकों का प्रदर्शन मंगलवार को भी हिंसक हो गया। पिछले चार दिनों से जारी इस आंदोलन ने आज पांचवें दिन भी तूल पकड़ लिया है. फेज-2 और सेक्टर 121 सहित कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों द्वारा पत्थरबाजी करने की सूचना है। प्रशासन ने क्षेत्र में स्थिति को सामान्य करने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की है और मौके से प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने का प्रयास किया जा रहा है.

सरकार ने बढ़ाई न्यूनतम मजदूरी

प्रदर्शन के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने मजदूरों की मांगों पर संज्ञान लेते हुए न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि का ऐलान किया है। नई संशोधित दरें 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी.  यह भी पढ़े: Noida Workers Protest: नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन हिंसक, वाहनों में आगजनी और तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात; VIDEO

नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बवाल

  • अकुशल (Unskilled) श्रमिक: ₹11,313 से बढ़ाकर ₹13,690 प्रति माह.

  • अर्ध-कुशल (Semi-skilled) श्रमिक: ₹12,445 से बढ़ाकर ₹15,059 प्रति माह.

  • कुशल (Skilled) श्रमिक: ₹13,940 से बढ़ाकर ₹16,868 प्रति माह.

स्थिति पर पुलिस की नजर

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को हुई हिंसा के बाद से अब तक 60 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले खातों पर भी कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार सुबह से ही पुलिस ने सेक्टर 121, 70 और 80 जैसे संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया है। प्रशासन का कहना है कि हिंसा के पीछे किसी बाहरी समूह और सोशल मीडिया का हाथ होने की जांच की जा रही है.

अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि मजदूरी बढ़ाने का फैसला उच्च-स्तरीय समिति की सिफारिशों के बाद मुख्यमंत्री की मंजूरी से लिया गया है। स्थिति फिलहाल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button