CM रेखा गुप्ता ने रवाना की 13 ‘मोबाइल हीट रिलीफ’ वैन

Delhi News : नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को राजधानी में भीषण गर्मी और लू से निपटने के लिए बड़ी पहल की। उन्होंने 13 जिलों के लिए ‘मोबाइल हीट रिलीफ’ वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वैनों के जरिए आम लोगों, खासकर बाहर काम करने वाले मजदूरों को तत्काल राहत पहुंचाई जाएगी।


Delhi News : मोबाइल वैन में मिलेंगी ये सुविधाएं



हीट रिलीफ वैन में ठंडा और स्वच्छ पेयजल, ORS पैकेट, प्राथमिक उपचार किट, लू से बचाव के लिए कॉटन गमछे और कैप जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। किसी भी आपात स्थिति में 112 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके इन मोबाइल यूनिट्स की मदद ली जा सकेगी।



Delhi News : मजदूरों की सुरक्षा को लेकर CM गुप्ता की चिंता



कार्यक्रम के दौरान CM रेखा गुप्ता ने खासतौर पर उन मजदूरों की चिंता जताई जो तेज धूप में काम करते हैं। उन्होंने सभी सरकारी और निजी संस्थानों को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक काम से ब्रेक लेने का निर्देश दिया। स्कूल प्रशासन को भी बच्चों की हाइड्रेशन और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।


Delhi News : हीटवेव एक्शन प्लान बुकलेट जारी


मुख्यमंत्री ने ‘हीटवेव एक्शन प्लान’ बुकलेट भी जारी की, जिसमें बढ़ते तापमान के दौरान बचाव के उपायों और जागरूकता के कदमों का जिक्र है। अस्पतालों में दवाओं और बिस्तरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।


Delhi News : सोशल मीडिया पर की अपील



CM रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर भी इस पहल की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि दिल्लीवासियों से अपील है कि इस भीषण गर्मी में खुद और अपने परिवार का खास ध्यान रखें, पर्याप्त पानी पिएं और अनावश्यक रूप से धूप में न निकलें।

दिल्ली सरकार की यह पहल भीषण गर्मी और लू के मौसम में आम जनता, खासकर कमजोर वर्गों को राहत पहुंचाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button