#Social

BREAKING NEWS: महिला की गन्ने के खेत में मिली लाश, बाएं हाथ में लिखा था PK


Karnal. करनाल। हरियाणा में करनाल के कर्ण विहार इलाके में गन्ने के खेतों के बीच एक महिला का शव कट्टे में बंधा हुआ मिला है। महिला के मुंह पर केमिकल और नमक डाला गया था। महिला को बेरहमी से मारा गया और फिर एक कट्टे में बंद कर दिया गया। महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है। शव को इस तरह से छिपाने की कोशिश की गई कि उसकी पहचान न हो सके। इसके लिए न केवल शव को कट्टे में बंद किया गया, बल्कि उसके मुंह पर नमक और केमिकल डाला गया।
जिससे उसकी शिनाख्त करना मुश्किल हो गई है। शव के लेफ्ट हैंड पर PK लिखा हुआ है। गांव शेखपुरा निवासी पवन फौजी के खेत में आज शाम को लेबर गन्ने के बंडल बांध रही थी। इस दौरान उनको एक भारी कट्टा दिखाई दिया। जब उन्होंने इसे खोला तो उनके होश उड़ गए। कट्टे के अंदर महिला का शव मिला, जिस पर एक चद्दर लपेटी हुई थी और उसके पैर भी बंधे हुए थे। इस भयावह दृश्य ने मजदूरों और आसपास के लोगों में दहशत फैला दी।
शव में कीड़े पड़ चुके थे, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह

हत्या कई दिन पहले की गई होगी। कर्ण विहार इलाके के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस घटना से पहले उन्होंने कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं देखी थी, लेकिन इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल बन गया है। पुलिस अब इस मामले को सुलझाने में जुट गई है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस हत्याकांड का पर्दाफाश होगा। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

शुरुआती जांच में पुलिस को घटनास्थल से केमिकल की चार से पांच खाली बोतलें भी मिली हैं, जो इस हत्या को और भी रहस्यमय बनाती है। पुलिस का कहना है कि यह हत्या यहां पर नहीं कई, महिला की पहले कहीं और पर हत्या की गई, उसके बद शव को यहां पर फेंका गया है। सदर थाना के

SHO राजपाल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया है। अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का मानना है कि हत्या अत्यंत ही निर्ममता से की गई है और शव को इस तरीके से छिपाया गया है ताकि पहचान करना मुश्किल हो जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button