DC vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders, TATA Indian Premier League 2026 51st Match Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 51वां मुकाबला आज यानी 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (DC vs KKR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम (Arun Jaitley Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स लगातार चौथी जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: RCB vs LSG, IPL 2026 50th Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को चार मुकाबलों में जीत मिली है और छह मैच में हार का सामना करना पड़ा है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक नौ मुकाबले खेले हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स को तीन मुकाबलों में जीत मिली हैं और पांच मुकाबलों में हार मिली है. चलिए इस मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हेड टू हेड (DC vs KKR Head To Head Record)
टाटा आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 35 मुकाबले हुए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी रहा है. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स को 19 मैच में जीत मिली है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम 15 मैच अपने नाम करने में सफल हो पाई है. पिछले 3 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार मिली है. आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14 रन से जीत दर्ज की थी. वहीं आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले मैच में 106 रन और दूसरे मैच में 7 विकेट से जीत हासिल की थी. दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी जीत आईपीएल 2023 में मिली थी.
दिल्ली कैपिटल्स को पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकती है. पृथ्वी शॉ और डेविड मिलर की वापसी हो सकती है. वहीं केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी. दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स लगातार 3 मुकाबले जीत चुकी है. ऐसे में टीम आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी. कप्तान अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Arun Jaitley Stadium Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला आज यानी 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है. यहां की छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने में मदद करती है. हालांकि स्पिन गेंदबाजों को भी इस पिच से मदद मिलती है. हाउस्टेट के मुताबिक, इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन है.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर (DC vs KKR Key Players To Watch Out)
दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने पिछले 10 मुकाबलों में 180.89 की स्ट्राइक रेट से 445 रन बनाए हैं. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अंगकृष रघुवंशी ने पिछले 10 मैचों में 132.39 की स्ट्राइक रेट से 282 रन बनाए हैं. रिंकू सिंह ने पिछले 10 मुकाबलों में 246 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में अक्षर पटेल ने पिछले 10 मैच में 9 विकेट चटकाए हैं. लुंगी एनगिडी के नाम 7 मैच में 8 विकेट है. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सुनील नरेन ने पिछले 9 मैच में 11 विकेट लिए हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC vs KKR 51st T20 Match Playing Prediction)
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार.
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती.
नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.


