CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 53rd Match Live Toss And Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 53वां मुकाबला आज यानी 10 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (CSK vs LSG) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला जा रहा है. चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अपने पिछले मैच में मिली जीत के बाद इस मुकाबले में भी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स अपनी पिछली जीत के बाद आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरी है. दोनों टीमों का इस सीजन में यह 11वां मुकाबला हैं. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं. जबकि, लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहलेगेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला, इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (CSK vs LSG 53rd T20 Match Playing)

चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी.

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्कराम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव.

चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Chennai Super Kings Cricket Team vs Lucknow Super Giants Cricket Team Match Scorecard)

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स को 2 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने इस सीजन में संतुलित प्रदर्शन किया है. टीम के पास संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में डेवाल्ड ब्रेविस और जेमी ओवरटन टीम को मजबूती देते हैं. वहीं, गेंदबाजी में नूर अहमद और अंशुल कंबोज अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में निकोलस पूरन, मिचेल मार्श और एडेन मार्करम जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

नोट: चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button