बस-ऑटो की टक्कर में 6 लोगों की मौत, कई घायल

Big Accident : गंजम। ओडिशा के गंजम जिला में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के लाडकापल्ली चौराहे के पास तेज रफ्तार बस और ऑटो रिक्शा की जोरदार भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब एक बस पुरुषोत्तमपुर से बरहामपुर की ओर जा रही थी। वहीं ऑटो रिक्शा में सवार लोग मां सिंहासिनी मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लाडकापल्ली चौराहे के पास दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को पहले कोडाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले थे। फिलहाल मृतकों की पहचान और परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button