LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Lucknow Super Giants vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 68th Match Live Scorecard Update: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 68वां मुकाबला आज यानी 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स (LSG vs PBKS) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में खेला जा रहा हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 मैच में जीत और 9 में हार का सामना किया है. वहीं, पंजाब किंग्स ने भी 13 मैच खेले हैं, जिसमें 6 में जीत और 7 में हार मिली है. पंजाब किंग्स की नजर इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने पर होगी. दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स अपने घरेलू मैदान पर जीत के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करना चाहेगी. टीम ने अब तक 13 मुकाबलों में 4 जीत हासिल की है, जबकि 9 में हार का सामना किया है. ऐसे में यह मुकाबला टीम के लिए काफी अहम होगा. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स ने भी 13 में से 6 मैच जीते हैं और 7 मुकाबलों में हार झेली है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद कांटे का हो सकता है. पंजाब किंग्स की टीम भी जीत दर्ज कर प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखना चाहेगी.
टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें पंजाब किंग्स ने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार मुकाबला काफी कांटे का नजर आता है.
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और मयंक यादव अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम में प्रभसिमरन सिंह, कूपर कॉनॉली और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल टीम को मजबूती देते हैं.
नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.



