रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम

छत्तीसगढ़ । Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई। रायपुर, अंबिकापुर, दुर्ग, बिलासपुर, महासमुंद और आसपास के इलाकों में करीब एक घंटे तक जोरदार बारिश होती रही, जिससे मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। अचानक बदले मौसम के कारण कई जगह लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

बारिश इतनी तेज थी कि शहर की कई प्रमुख सड़कें पानी से लबालब नजर आने लगीं। जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में पेड़ों की डालियां टूटकर सड़क पर गिर गईं। हालांकि गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश का जमकर आनंद लिया।

– Advertisement –

Ad image

पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और तपिश के बीच इस बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button