दिल्ली के साकेत में पांच मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Delhi: नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। आशंका जताई जा रही है कि इमारत के मलबे में कई लोग फंसे हो सकते हैं।
दिल्ली अग्निशमन सेवा को शाम 7:44 बजे हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियां और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। अब तक मलबे से चार से पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि मलबे में अन्य लोगों के फंसे होने की संभावना को देखते हुए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। हादसे के बाद प्रशासन ने एहतियातन पूरे क्षेत्र को घेर लिया है। दमकल विभाग, पुलिस और अन्य आपदा राहत एजेंसियां संयुक्त रूप से राहत कार्य में जुटी हुई हैं। इमारत गिरने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।
Source link




