पूर्व महापौर राजेश पांडेय और बेटे राहुल

बिलासपुर । CG NEWS: बिलासपुर में कांग्रेस नेता और पूर्व महापौर राजेश पांडेय एक नए विवाद में फंस गए हैं। उनके और उनके बेटे राहुल पांडेय के खिलाफ युवक से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। घटना का कथित CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे शहर में इसकी चर्चा तेज हो गई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता अमित शर्मा, जो शिवम एन्कलेव के निवासी हैं, ने पुलिस को बताया कि सोसायटी की एक बैठक खत्म होने के बाद उनका राजेश पांडेय और राहुल पांडेय से विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ने उनका रास्ता रोक लिया और बहस के दौरान गाली-गलौज शुरू कर दी। मामला बढ़ने पर कथित तौर पर मारपीट की गई।

– Advertisement –

Ad image

अमित शर्मा का आरोप है कि विवाद के दौरान उन पर पत्थर से हमला किया गया। पत्थर उनके सिर और कंधे पर लगा, जिससे उन्हें चोटें आईं। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनका चश्मा भी टूट गया और चेहरे, पीठ व घुटनों में भी चोट लगी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी गई।

घटना का कथित CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वायरल फुटेज की सत्यता और घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत के आधार पर राजेश पांडेय और राहुल पांडेय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3), 126(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज, शिकायत और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button