शिक्षक विहीन बटुराकछार स्कूल के 97 बच्चों को युक्तियुक्तकरण से मिले 4 टीचर

ग्रीष्मकालीन
खेल प्रशिक्षण में भाग लेकर खिलाडिय़ों ने खेल की बारीकियों को सीखा और अपनी प्रतिभा को निखारा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और उनके प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। डिप्टी कलेक्टर भगत ने कहा कि खेल प्रशिक्षण न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य और अनुशासन को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा के अनुसार खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।शिविर में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं ने न केवल विभिन्न खेलों की बारीकियों को सीखा, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास जैसे मूल्यों को भी आत्मसात किया। आयोजन के अंत में सभी प्रतिभागियों और प्रशिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार रहने का संदेश दिया गया। यह प्रशिक्षण शिविर न केवल जिले के युवा खिलाडिय़ों के लिए एक सशक्त मंच बना, बल्कि खेलों के प्रति उत्साह और समर्पण को भी नई ऊंचाइयाँ प्रदान की। इस अवसर पर जीवन लाल नायक सहायक क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा विभाग, जीतेश्वर प्रधान व्यायाम शिक्षक, सौरभ पण्डा सचिव जिला बैडमिंटन संघ, विकास रंजन सिन्हा शिक्षक माध्यमिक शाला सराईपाली तथा विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकगण जयकुमार यादव ताइक्वांडो, शारदा गहलोत फुटबॉल, अपूर्व जैन लॉन टेनिस, गौरव पाहवा टेबल टेनिस, संतोष गुप्ता बॉक्सिंग एवं योगा कोच ईशा यादव की उपस्थिति रही।
Source link

