CG NEWS : IC मार्ट में खरीदारी करने गई 17 वर्षीय छात्रा पर चोरी का आरोप, आहात होकर बालिका ने लगा ली फांसी, मार्ट सील; जांच शुरू

कोरिया। CG NEWS : जिले के बैकुंठपुर में एक 17 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद परिजनों ने आईसी मार्ट प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संबंधित मार्ट को सील कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, छात्रा अपनी बड़ी बहन के साथ आईसी मार्ट में खरीदारी करने गई थी। परिजनों का आरोप है कि दोनों पर चोरी का आरोप लगाकर काफी देर तक रोका गया। उनसे सामान की सूची बनवाई गई और छात्रा से लिखित रूप में यह स्वीकार भी कराया गया कि उसने और उसकी बहन ने दुकान से चोरी की है।

– Advertisement –

Ad image

परिजनों के आरोप

मृतका के पिता, जो पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, का कहना है कि जब वे मार्ट पहुंचे तो उनसे पहले 20 हजार और बाद में 50 हजार रुपये देने की मांग की गई। उनका यह भी आरोप है कि छात्रा की स्कूटी भी मार्ट प्रबंधन ने अपने कब्जे में रख ली और पैसे दिए बिना लौटाने से इनकार कर दिया। परिवार का कहना है कि इस घटना के बाद छात्रा गहरे मानसिक तनाव में चली गई थी।

– Advertisement –

Ad image

बुधवार 8 जुलाई को दोपहर में छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि कथित अपमान, दबाव और वसूली की मांग से आहत होकर छात्रा ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

पुलिस ने आईसी मार्ट को सील कर जांच कर रही है कि छात्रा पर किस प्रकार का दबाव बनाया गया, क्या उससे जबरन कोई लिखित बयान लिया गया, पैसों की मांग और स्कूटी रोकने के आरोपों में कितनी सच्चाई है तथा आत्महत्या के पीछे वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं।

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button