गोबरा नवापारा में तिरंगा यात्रा ने बढ़ाया देशभक्ति

गोबरा नवापारा। CG NEWS: स्वतंत्रता दिवस से पहले गोबरा नवापारा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। नगर में आयोजित तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। सड़कों पर लहराते तिरंगों और देशभक्ति के नारों से पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।

तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों, सामाजिक संगठनों, व्यापारी संघ के सदस्यों और आम नागरिकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।

यात्रा में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत दास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश के प्रति सम्मान और एकजुटता का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे नगर में देशभक्ति के गीत और नारों की गूंज सुनाई देती रही। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत भी किया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसी यात्राएं लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से जोड़ने का काम करती हैं।

तिरंगा यात्रा के चलते गोबरा नवापारा का माहौल पूरी तरह देशभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया। नगरवासियों की बड़ी भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button