अचानकमार के जंगलों में काला तेंदूआ कर रहा है चहलकदमी; देखिए वीडियो
प्रदेश के अचानकमार टाइगर रिजर्व में दुर्लभ काला तेंदुआ वनविभाग के कैमरे में कैद हुआ है। टाइगर की गिनती के लिए लगाए गए कैमरे में इस दुर्लभ काले तेंदुए की तस्वीर कैद हुई है। विभाग का दावा है कि सात साल पहले तेंदुए के कुछ निशान पाए गए थे जिसकी सूक्षमता से जांच की जा रही थी लेकिन कुछ दिन पहले कैमरे में इस तेंदुए की तस्वीर व वीडियो कैद हुई है। अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षागत कारणों से इसका खुलासा नहीं किया गया था। देखिए दुर्लभ काले तेंदुए का वीडियो..




